Home छत्तीसगढ़ मां दुर्गा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

मां दुर्गा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

0

 

रायगढ़ । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के प्रतिष्ठित दुर्गा पूजन समितियों में से एक स्टेशन चौक , गुजराती पारा स्थित मां दुर्गा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया है । समिति के आयोजक प्रमुख कुलदीप नर्सिंग ने बताया कि बुधवार , दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 12.30 से मां दुर्गा के भक्तों के लिए प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जाएगा जो संध्या 5 बजे तक चलता रहेगा । श्री कुलदीप नरसिंग ने भक्तों और श्रद्धालुओं से सपरिवार आकर मां दुर्गा के प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है । आपको बता दें कि स्टेशन चौक, गुजराती पारा, तोड़ाराम जोगी मार्ग स्थित मां दुर्गा समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा का पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन नगर में हर वर्ष चर्चा का विषय होता है । इस वर्ष भी मां दुर्गा समिति द्वारा आयोजित पूजन प्रशंसित और चर्चित है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here