Home छत्तीसगढ़ रावघाट माइंस गोद ग्राम में शामिल करने की उठी मांग

रावघाट माइंस गोद ग्राम में शामिल करने की उठी मांग

0

 

रावघाट माइंस के बफर जोन में नही जोड़े जाने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट।
11गांव के ग्रामीणों ने कहा,माइंस से हमारे इलाके भी हैं प्रभावित।
गोद ग्राम में स्थान नही मिलने पर आनदोंलन की कही बात ।
नारायणपुर :- नारायणपुर में भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में संचालित रावघाट लौह माइंस के आश्रित ग्रामों में स्थान नही मिलने से नाराज कुल 11 ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर विपिन मांझी से मिलकर 11 ग्रामों को राव घाट माइंस के गोद ग्राम में शामिल किए जाने की मांग रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में किए सर्वे में कुल 22 ग्रामों को गोद ग्राम के अंतर्गत रखे जाने की बात कही गई थी लेकिन केवल 11 ग्रामों को बफर जोन मानकर बचे हुए अन्य 11 ग्रामों को गोद ग्राम की सूची से हटा दिया गया जबकि माइंस के खुलने से अन्य ग्राम भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित ग्राम चिलपरस, पालकी, पूसागांव, ब्रेहबेडा, तेलसी, पीढ़ाबेड़ा, सुलेंगा, सुपगांव, करलखा, हुचाकोट, मरदेल के ग्रामीणों ने मांग पूर्ण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की बात कही है।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here