Home Blog पीएम ग्रामीण आवास योजना तथा मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई...

पीएम ग्रामीण आवास योजना तथा मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

0

A review meeting was held regarding the works of PM Rural Housing Scheme and MNREGA.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा ने रोजगार सहायकों का पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्यों कीगुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान कार्यक्रम अधिकारि रुचि विश्वकर्मा ने आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को लेकर रोजगार सहायकों को निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत “गुड गवर्नेंस एक्टिविटी“ के तहत् जॉब कार्ड संधारण, वर्क फाइल संधारण, नागरिक सूचना पटल निर्माण एवं रोजगार दिवस के नियमित आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस बैठक में कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा तथा भारी संख्या में रोजगार सहायकों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here