Home Blog लखनपुरी से उड़कुड़ा मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मिली स्वीकृति,पूर्व सांसद मोहन...

लखनपुरी से उड़कुड़ा मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मिली स्वीकृति,पूर्व सांसद मोहन मंडावी के प्रयास का परिणाम

0

Approval received for widening and strengthening of Lakhanpuri to Udakuda road, result of efforts of former MP Mohan Mandavi

पूर्व सांसद मोहन मंडावी के निरंतर किए गए प्रयास से जिला कांकेर विकासखंड चारामा लखनपुरी से उड़कुड़ा मार्ग लंबाई 4.80 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 43 लाख 40 हजार रुपए की मद क्रमांक 5582 द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग रायपुर के पत्र क्रमांक एफ आई एन ए सी सी _36/ 173 7/ 2025 ई एनआई सी पी डब्लू डी सेक्शन नया रायपुर अटल नगर दिनांक 29.9 .25 के आधार पर उक्त कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के अनुसार विभागीय शर्तों की अधीन प्रदान किया गया है। इस कार्य की निविदा प्रक्रिया की कार्यवाही प्रमुख अभियंता कार्यालय में गठित निविदा प्रकोष्ठ से कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। यह कार्य स्वीकृत अनुसार 4.80 किलोमीटर की जर्जर सड़क पर किया जावेगा ,उक्त कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता पर कमी पाए जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण कर कार्यवाही की जावेगी । लखनपुरी से उड़कु ड़ा मार्ग का जर्जर व खस्ता हाल राहगीरों, विद्यार्थियों, मरीजों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई थी ,बारिश के चलते सड़क में बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों में प्रतिदिन दुर्घटना हो रही थी। उक्त समस्या को देखते हुए पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने उपमुख्यमंत्री अरुण स
साव को मार्ग के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की माँग की थी। मार्ग की चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की मिली स्वीकृति से लखनपुरी उड़कुड़ा मैनपुर गोटीटोला चंदेली तथा कोरर की ओर जाने वाले लोगों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र वासियों ने पूर्व सांसद मोहन मंडावी के प्रयास व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के उदारता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद प्रेषित किए हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here