Home Blog सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी भारी...

सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी भारी भीड़

0

Dussehra was celebrated with great pomp in Sohagpur, huge crowd gathered to watch the burning of Ravana.

धोबनी – शनिवार को सोहागपुर में इस बार दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में सुबह से ही उल्लास का माहौल देखने को मिला। रथ में सजे-धजे श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर ग्रामीण झूमते नजर आए।

Ro.No - 13759/40

जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाजार चौक पहुंचा, जहां रावण दहन का मुख्य आयोजन हुआ। रावण के पुतले के जलते ही “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा गाँव गूंज उठा।

इस अवसर पर सोहागपुर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here