*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तुरी -छत्तीसगढ़ साहू समाज संघ
के निर्देश अनुसार ग्राम इकाई/ केंन्द्र/
तहसील /जिला स्तर पर साहू समाज
के पदाधिकारियों का चुनाव किये जा रहे है ।
इसी तारतम्य में साहू समाज संघ तहसील मस्तुरी
के अध्यक्ष वेद परसदा निवासी क्रांति कुमार साहू को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।
तहसील उपाध्यक्ष रामचरण साहू
श्री मती कौशिल्या साहू तहसील
संगठन सचिव रामस्वरूप साहू श्री मती ममता साहू
को चुना गया है।
समाज के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू ने बताया जिला स्तर से
पर्यवेक्षक जागेश्वर साहू तथा सैकड़ों
की संख्या उपस्थित साहू समाज के
सदस्य पदाधिकारियों के मौजूदगी में रीपा वेद परसदा मस्तूरी में रही
संघ का निर्वाचन शांति पूर्ण हर्षोल्लास से कराए गए।
अध्यक्ष कांति कुमार साहू ने कहा कि मैं आप सभी के सहयोग से समाज के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करते रहूंगा सबके सुख और दुख दोनों में हमेशा साथ रहूंगा साथ ही उन्होंने समाज के सभी बुजुर्गों एवं नवयुवकों को तथा मातृ शक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



