Home Blog सांसद निधि से जिले के विकास कार्यों को मिली मंजूरी , 34...

सांसद निधि से जिले के विकास कार्यों को मिली मंजूरी , 34 लाख 79 हजार रुपए जारी

0

MPLADS funds approved for development works in the district, Rs 34 lakh 79 thousand released

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अक्टूबर 2025/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 34 लाख 79 हजार 400 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया गया है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम हाटकोंगेरा में कलार समाज भवन के पास टीना शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए और सांस्कृतिक भवन के पास भंडारीपारा कांकेर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 04 लाख 94 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक शाला के पास कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रूपए एवं भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केंवटी में केंवटी शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास कक्ष निर्माण के लिए 09 लाख 85 हजार 04 सौ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here