Home Blog गौ रक्षा एवं जीवन रक्षा हमारा परम कर्तव्य,,,, चंद्र प्रकाश सूर्या

गौ रक्षा एवं जीवन रक्षा हमारा परम कर्तव्य,,,, चंद्र प्रकाश सूर्या

0

Cow protection and life protection is our ultimate duty,,,, Chandra Prakash Surya

गौवंशो को दुर्घटना से बचाने युवा गले में पहना रहे रेडियम पट्टी

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।सड़क पर बैठे गोवंश रात के समय चालकों को ढंग से नहीं दिखाई देता जिससे अक्सर गोवंश के साथ आम जनता भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए गायों के गले में रेडियम बैंड लगाने का कार्य जिला सभापति प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में युवाओं का दल नेशनल हाईवे रोड पर कर रहे है जो निरंतर जारी रहेगा।

सड़क पर गोवंश की संख्या बढऩे से दुर्घटना के मामले भी ज्यादा हो गए हैं। सड़क पर मौजूद गोवंशों के साथ अक्सर रात को दुर्घटना हो रही है। सूर्या के साथ युवाओं की टीम कई दिनों से रेडियम की पट्टी को गायों के गले में बांध रहे हैं। जिसका असर यह होगा कि रात के समय गाय के गले में रेडियम पट्टी दूर से ही चमकने लगती है।ट्रक व अन्य बड़े वाहन चला रहे चालक गाय, बछड़े आदि को देखकर सावधान हो जाएंगे जिससे गोवंश की दुर्घटना में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष (अनु) एवं जिला सभापति चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि गोवंशो की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है साथ ही जीवन रक्षा करना परम कर्तव्य है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम और आप गौ रक्षा एवं जीवन रक्षा की उपाय करते रहे जिससे दुर्घटनाएं कम होगी तथा गोवंश और आमजन सुरक्षित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here