BJP will celebrate the 150th birth anniversary of Sardar Patel – Bhojraj Nag
कांकेर। छत्तीसगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती को जोरदार तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. इस हेतु आज कांकेर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने यह जानकारी दी है.
सांसद भोजराज नाग ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई जाएगी. इस अवसर पर 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक देश और प्रदेश में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाना है.
उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च के साथ साथ इस दौरान एक पदयात्रा भी निकाली जाएगी. इस पदयात्रा में संबंधित क्षेत्र के लोकसभा के सांसद या जिले के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे और इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. एक दिन में यह पदयात्रा 8 से 10 किलोमीटर तक चलेगी. इस पदयात्रा में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ना है. युवा इस पदयात्रा से जुड़कर सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करेंगे और इस अभियान को सफल बनाएंगे.
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सेवा के काम किए जाएंगे. स्वास्थ्य सेवा के लिए भी काम किया जायेगा. नशा मुक्ति का अभियान और स्वदेशी का भी अभियान चलाया जाएगा. इस यात्रा के दौरान यात्रा से पहले अलग-अलग कार्यक्रम स्कूल कॉलेज में होने वाले हैं. दूसरे चरण में चार क्षेत्र बनाए गए हैं. प्रत्येक जिले से पांच पांच युवा उन चारों क्षेत्र में एकत्रित होंगे. हरेक क्षेत्र के युवा और सैनिक पांच पांच कर नागपुर में जुटेंगे. उसके बाद नागपुर में इकट्ठे होकर सरदार जी के जन्म स्थली जाएंगे. केवड़िया तक 150 किलोमीटर की यात्रा करेंगे-
श्री नाग ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की देश को अखंड भारत बनाने वाली भूमिका के बारे में बताया जाएगा. उनके योगदान को युवा आत्मसात करेंगे. इस अभियान के जरिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के भाव को आत्मसाथ किया जाएगा.
जिस तरह सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश में देशी रियासत का विलय कराया उसकी वजह से सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष की उपाधि मिली वह युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बने. पीएम मोदी उन्हीं विचारों को लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
श्री नाग ने आगे कहा कि हमारा देश सांस्कृतिक रूप से हर दृष्टि से एक जुट होकर और समर्पित होकर वल्लभभाई पटेल जी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस सपने को साकार बनाने के उद्देश्य से यह यूनिटी मार्च का आयोजन कर रहे हैं. यह एक जन अभियान है. हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
इस प्रेसवार्ता में विशेष अतिथि के रूप में छग पर्यटन मण्डल अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक नीलकंठ टेकाम, छग मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, छग हस्त शिल्प कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पिंकी शिवराज साह, श्रवण मरकाम, सेवक राम नेताम, हलधर साहू, बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, राकेश छोटू यादव, आकाश मेहता,हीरा मरकाम, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, दीपक खटवानी, राधे लाल नाग, संजू साहू, नारायन साहा, देवेंद्र टेकाम, दिनेश रजक, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



