*स्कूली बच्चों* *तथा ग्राम वासियों को आवागमन करने में होती है भारी दिक्कतें*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनौरी बस्ती के मुख्य मार्ग जैत खाम से नाला तक कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से ग्रामवासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर शासकीय स्कूल, एवं उचित मूल्य की दुकान,मोक्ष धाम एवं अन्य कार्य के आने जाने वाला एकमात्र मार्ग है।
*कीचड़ एवं जलभराव की भारी समस्या*
ग्राम के सरपंच कमोद कुमार धीवर तथा ग्रामीणों ने बताया कि काफी लंबे समय से गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसी रोड पर शासकीय स्कूल एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित वर्षों से हो रही है। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करने हर रोज आते हैं लेकिन बच्चों के कपड़े कीचड़ में गंदे हो जाते हैं और उनको चलने में भी भारी परेशानी होती है।साथ ही ग्रामवासियों एवं राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के सरपंच कमोद कुमार धीवर ने बताया कि इस मार्ग पर शासकीय विद्यालय तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्थित है। बच्चों को स्कूल के लिए जाने पर सड़क मार्ग पर कीचड़ एवं जलभराव होने के कारण छात्र छात्राओं को कीचड़ एवं गंदे पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ता है। वहीं शासकीय उचित मूल्य की दुकान साथ ही मोक्ष धाम एवं अन्य कार्य के लिए आने जाने के लिए लोगों को गंदे पानी एवं कीचड़में से होकर निकलना पड़ता है। इस मार्ग पर कीचड़ होने के कारण कई बार दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो गए है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।
सरपंच कमोद कुमार धीवर तथा ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण नहीं होने की वजह से जल निकासी नहीं हो रही है। गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या को लेकर लोगों को मौसमी बीमारियों का खतरा सताते रहता है घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने के कारण गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ेगा।



