Home छत्तीसगढ़ शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को दी गई सलामी

शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को दी गई सलामी

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र थाना कुटरु अंतर्गत दिनांक 18/02/2024 को दरभा कैम्प में पदस्थ का सीएएफ कंपनी कमाण्डर बाजार ड्यूटी दौरान सुबह 9.30 बजे नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने किया कुल्हाड़ी से हमला जिससे कमांडर तिजउराम भुआर्य शहीद हो गये । शहीद कंपनी कमांडर को नया पुलिस लाईन बीजापुर के शहीद स्मारक में सलामी एवं श्रद्धांजली दिया गया । जिसमें पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ अशोक जुनेजा, अति0पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान विवेकानन्द सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर रायपुर साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल बी0एस0ध्रुव, उप महानिरीक्षक केरिपु(आप्स) सुशील कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 4थी वाहिनी छसबल माना रायपुर योगेश पटेल, कमांडेंट 168 बटा. विक्रम सिंह, कमांडेंट 170 बटालियन किशोर कुमार, कमांडेंट 85 बटा. जे.व्ही. तुसिंग, कमांडेंट 199 बटालियन रजा हैदर, अति. पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, भाजपा जिला प्रभारी, बस्तर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बीजापुर जी0 वेंकट, जिला बीजापुर भाजपा कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड, किसान मोर्चा अध्यक्ष घासी राम नाग, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जीलाराम राणा, केरिपु एवं जिला बल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे । श्रद्धांजली पश्चात शहीद कंपनी कमांडर के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिये रवाना किया गया है ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here