Home Blog उर्वरक नमूना मिला अमानक, भण्डारण एवं वितरण किया गया प्रतिबंधित

उर्वरक नमूना मिला अमानक, भण्डारण एवं वितरण किया गया प्रतिबंधित

0

Fertilizer sample found to be substandard, storage and distribution banned

रायगढ़ / जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में उर्वरक निरीक्षक श्री अभिषेक पटेल द्वारा लिए गए एक उर्वरक नमूने के अमानक पाए जाने पर संबंधित उर्वरक के भंडारण एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Ro.No - 13672/156

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड रायगढ़ में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक श्री पटेल द्वारा zinc Hige Muli Micro Nutrient नामक उर्वरक का विगत माह नमूना लिया गया था, जिसे जांच के लिए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, लाभांडी रायपुर भेजा गया। यह उर्वरक आलविन इंडस्ट्रीज धार मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित किया गया है। जांच के उपरांत प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट में यह नमूना अमानक घोषित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए इस उर्वरक के जिले में भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here