Home Blog अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शासन ने 10 पीड़ितों को स्वीकृत...

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शासन ने 10 पीड़ितों को स्वीकृत की 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

0

The government has approved financial assistance of Rs 40,000 to 10 victims for houses damaged due to heavy rains.

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई राहत राशि

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार अतिवृष्टि से मकानों को हुए नुकसान के मद्देनजर खरसिया तहसील क्षेत्र के 10 प्रभावित नागरिकों को कुल 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रकरण में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, खरसिया द्वारा नियमानुसार परीक्षण व राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुशंसा की गई थी, जिसके आधार पर पात्रतानुसार प्रत्येक पीड़ित को 4,000 रुपये की दर से सहायता स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक सहायता उन परिवारों को दी जा रही है, जिनके मकान अतिवृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here