Home Blog खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने लिए गए

0

Food safety department takes action, inspects sweet shops, takes samples

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अक्टूबर 2025/ आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र कलेक्टर के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं त्यौहार के अवसर पर मानव उपभोग हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिष्ठानों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छ परिवेश में मिठाई एवं नमकीन तैयार करने हेतु हिदायत दी गई। इस दौरान विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों से कुल 09 मिठाई एवं नमकीन के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। तीन प्रतिष्ठानों को अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले के समस्त ब्लॉकों से कुल 30 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं। वहीं, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं किराना दुकानों से 128 खाद्य नमूने लिए गए। मौके पर प्रारंभिक जांच में अमानक पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग करते पाए जाने पर तत्काल उसे नष्ट करवाया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर्व पर मिठाइयाँ खरीदते समय रंग युक्त मिठाइयों से बचें एवं पैक्ड खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुस्मित देवांगन, श्री भारत भूषण पटेल एवं खाद्य निरीक्षक श्री उमेश सिन्हा की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here