Sarpanch Dinesh expressed gratitude for road repair and liquor ban.
पुसौर जनपद के टपरदा ग्राम पंचायत में फ्लाईएस परिवहन को लेकर रोड खराब होने और यहां महुआ शराब निर्माण को लेकर उक्त ग्राम के साथ साथ क्षेत्र के लोगों में असंतोष और अशांति व्याप्त था इस तथ्य के मद्देनजर यहां के युवा सरपंच दिनेश जांगड़े एवं इनके टीम के लोगों ने आगे आकर इस समस्या को हल करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक गांव में मौहा शराब नहीं बनाने के लिए इन्होंने घर घर जाकर निवेदन किया और जो शराब निर्माण को रोजगार मान कर चला रहे थे उन्हें रोजगार मुहैया कराया वही रोड के मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी आदि को जगह जगह में पाट कर रास्ता सुगम बनाया। इस तथ्य को यहां के महिला समितियां, पूर्व सपंच सुनील पांडे व आम नागरिकों ने पुष्टि करते हुए कहा कि जन जीवन से जुड़े समस्याओं का निदान यहां के युवा सरपंच दिनेश जांगड़े द्वारा तत्काल हल किया जा रहा है, इसके लिए हम इनका आभार जताते हुए हृदय की गहराई से इनका सराहना कर रहे हैं।



