Home Blog मस्तूरी के लटियापार में दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी जी हुई स्थापित 

मस्तूरी के लटियापार में दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी जी हुई स्थापित 

0

Mahalakshmi was installed at Latiyapar in Masturi on the occasion of Diwali.

हो रही है धूमधाम से पूजा अर्चना

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी वैदिक सनातन परंपरा अनुसार मस्तूरी के लटिया पारा में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने ग्राम और जनपद क्षेत्र के घर में खुशहाली, सुख-शांति, समृद्धि, यश, कीर्ति और वैभव की प्राप्ति के लिए यह अनुष्ठान किया। गृहस्थ जीवन को सुखमय और आनंदमय बनाने की कामना भी की गई।

पांच दिवसीय इस आयोजन में गौरी गणेश जी कलश की वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ महालक्ष्मी का स्थापना आवाहन कर पूजन किया।स्थापना को लेकर पूरे मोहल्ले तथा गांव में खुशी का माहौल है।

मोहल्ले एवं ग्रामवासी अपने अपने घरों से आकर मां लक्ष्मी से आयु, आरोग्यता, ऐश्वर्य, उत्तम स्वास्थ्य और धन-धान्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम तथा जनपद क्षेत्र के कल्याण के लिए मां से प्रार्थना की।

इस दौरान बच्चे नाच-गान करते नजर आए। वहीं माताएं और बहनें मांगलिक गीत गाकर मां को रिझाने में लगी हुई है। बूढ़े-बुजुर्ग भजन-कीर्तन में लीन रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here