Home Blog बंधक बनाए गए बीजापुर के 18 मजदूरों की रिहाई की मांग परिजनों...

बंधक बनाए गए बीजापुर के 18 मजदूरों की रिहाई की मांग परिजनों ने थाना पहुंचकर की, तेलंगाना के एजेंट पर गंभीर आरोप

0

Families of 18 hostage laborers from Bijapur reached the police station to demand their release, with serious allegations leveled against a Telangana agent.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के 18 ग्रामीण मजदूरों को तेलंगाना राज्य में काम के बहाने ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप लगा है। मजदूरों की रिहाई को लेकर उनके परिजनों ने बीजापुर कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कड़ेनार (चिन्तापारा) और ग्राम पंचायत कैका (गुमरा) के कुल 18 ग्रामीण मजदूर 8 अगस्त 2025 को करीमनगर (तेलंगाना) निवासी एजेंट शीनू श्रीनिवास के माध्यम से मजदूरी करने गए थे। शुरुआत में उन्हें कुछ दिन तेलंगाना में काम कराया गया, फिर महाराष्ट्र के नांदेड़ और उसके बाद कर्नाटक के बिड़गी जिले के जानमटटी गांव में भेज दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि एजेंट शीनू श्रीनिवास ने इन मजदूरों — मनोज ताती, दिनेश ताती, रमेश ताती, अर्जुन ताती, बुज्जा ताती, राजू ताती, चैतु ताती, मंजु लेकाम, रानी हपका, मरीना हेमला, चिन्ना ताती, राजू लेकाम, मरीना तेलाम, मीना अवलम, दीपिका हेमला और ज्योति हपका — को ₹5 लाख में एक “सेट” को सौंप दिया, जहां उन्हें जबरन मजदूरी कराई जा रही है। मजदूरों को न तो मजदूरी दी जा रही है और न ही उन्हें घर लौटने दिया जा रहा है।

इस संबंध में पीड़ित परिवारों के सदस्य — दिनेश ताती, संजय ताती, उमेश ताती, रामप्रकाश ताती, लक्ष्मण ताती, गुज्जा ताती सहित कई ग्रामीण बीजापुर थाना पहुंचे और एजेंट श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज करने, मजदूरों की सुरक्षित वापसी और बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच एवं मुरिया समाज के युवा जिला अध्यक्ष भी थाना पहुंचे और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here