Home Blog उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित नंबी गांव में किया सड़क निर्माण...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित नंबी गांव में किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन, बोले – बस्तर अब पर्यटन की नई पहचान

0

गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से की सीधी बातचीत
20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की दी स्वीकृति

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के अत्यंत सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नंबी पहुंचे। उन्होंने नंबी चौक से नंबी जलप्रपात पर्यटन स्थल तक 94.48 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क गांव को सीधे जलप्रपात से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। विजय शर्मा ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क निर्माण के मार्ग का निरीक्षण भी किया।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब एक नई दिशा में बढ़ रहा है। कभी नक्सल आतंक से प्रभावित यह इलाका अब पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जनचौपाल में संवाद करते हुए शासन की योजनाओं — महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी दी और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों को युवाओं को सीएससी सेंटर संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाने तथा किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों की मांग पर नंबी गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई।

विजय शर्मा ने नंबी जलधारा पर्यटन समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र ने बताया कि स्थानीय 24 युवाओं द्वारा जलप्रपात का संचालन किया जा रहा है। पिछले चार महीनों में यहां 20 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिससे युवाओं को चार लाख रुपए से अधिक की आमदनी हुई है। अब विदेशी पर्यटक भी यहां आने लगे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पूर्व नंबी में सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद अब गांव में बिजली, पानी और स्कूल जैसी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। बीजापुर विकास की राह पर है और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण बड़ी संख्या में लोग हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

कार्यक्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामकृष्णन वाय, सरपंच सुशीला काका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here