मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली -लोरमी— ग्राम कुटेलाटोला में आयोजित डाॅंस प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम बनी विजेता, मिले 10 हजार, कामठी को मिला दूसरा पुरूस्कार लोरमी-दीपावली के अवसर पर ग्राम कुटेलाटोला में प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी ग्रुप एवं एकल डाॅंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या श्रीमती अनिता कोमल साहू रही। अध्यक्षता राजेन्द्र साहू जनपद उपाध्यक्ष ने किया, विशिष्टि अतिथि के रूप में संतोषी प्रदीप गायकवाड़, उत्तम साहू, मध्यम पटेल, आदित्य ध्रुव, सुरजीत भार्गव, मोहित साहू सहित पूर्व सरपंच अशोक पात्रे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ जिला पंचायत सदस्या अनिता ने कहा कि गांव में छुपी हई प्रतिभा तक निकलती है जब ऐसे आयोजन होते है। डाॅंस करना आज एक नया स्कैब बन चुका है, लोग रील बनाकर, डाॅस कर एलबमो एवं पिक्चरो में अपना कैरियर बना रहे है। आज इन्स्टाग्राम, फेसबुक, टीकटाक, सहित अन्य सोशल साईड में लोग डाॅस करते हुऐ अपनी प्रतिभा निखार रहे है। हमे खुशी की बात है कि आज गांव में भी इस प्रकार के आयोजन हो रहे है। मैं आयोजनकर्ता टीम को बधाई देती हूॅ जो इस प्रकार का आयोजन कर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का परिचय दिया है। कुटेलाटोला में पूरे छत्तीसगढ की प्रतिभागी भाग लेने आते है। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा कि गांव में इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिते जिससे हमारे भाई/बहिनी का प्रतिभा निखर सकें। कार्यक्रम को आऐ हुऐ अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बरसन मानिकपुरी, सुनील सिन्द्राम, नवनीत पटेल, त्रिभुवन सिन्द्राम, नूरबेग सहित ग्रामवासी सक्रिय रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन रोहित सिन्द्राम, आभार गोपाल सिन्द्राम ने किया। ग्रुप डाॅस में बिलासपुर ने जीता पहला ईनाम बिलासपुर से पहुचे श्रध्दा ग्रुप एवं उनके टीम ने जबरदस्त परफार्म किया और पहला ईनाम जीते, टीम को 10 हजार रूपये एवं कप दिया गया, वही वनांचल की टीम कामटी ने दूसरा स्थान हासिंल किया। एकल डाॅंस में रिया कश्यप तखतपुर विनर रहे है। वही द्वितीय स्थान पर बबली डाॅंसर चतुर्घर की रही, तीसरे स्थान पर घानाघाट के नागपाल पटेल रहे।



