Home Blog मूलभूत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 04 करोड़ रूपये से अधिक...

मूलभूत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 04 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी

0

An amount of more than Rs 4 crore released to Gram Panchayats for basic works.

उत्तर बस्तर कांकेर 28 अक्टूबर 2025/ जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि 04 करोड़ 26 लाख 03 हजार रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त आबंटन की राशि को जिले की सभी 454 ग्राम पंचायतों के मूलभूत बैंक खाता में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 49 लाख 93 हजार 738 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 53 लाख 72 हजार 892 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 02 हजार 992 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों को 43 लाख 53 हजार 590 रूपये, कांकेर विकासखण्ड की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 56 लाख 27 हजार 179 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 99 लाख 58 हजार 150 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 65 लाख 94 हजार 459 रूपये की राशि जारी की गई है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here