Infantry Battalion Recruitment Rally to be organised from 10th November, providing employment opportunities to youth of Chhattisgarh, Odisha, Bihar and Madhya Pradesh
उत्तर बस्तर कांकेर 28 अक्टूबर 2025/ मिलिट्री स्टेशन छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 155 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) जैक राइफल्स में भर्ती रैली का आयोजन 10 नवम्बर से 09 दिसम्बर के बीच नया रायपुर के मिलिट्री स्टेशन में किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नया रायपुर मिलिट्री स्टेशन छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया में कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 8899912934 एवं 9622202900 में संपर्क किया जा सकता है।
Ro.No - 13672/156



