A grand programme was organised at Peeparkhunta on the occasion of the birth anniversary of Bharat Ratna Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel – Vidyanand Chandrakar
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
(मुंगेली): लोरमी – भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को ग्राम पीपरखूँटा (विकासखण्ड लोरमी) में सर्व कुर्मी युवा मण्डल लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) के तत्वावधान में भव्य जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज बंधु शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गाँव-गाँव से समाज के सदस्य बड़ी संख्या में भागीदारी करने की तैयारी में जुटे हैं।
👉 कार्यक्रम की रूपरेखा
समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे से भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा, जो ग्राम पीपरखूँटा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी।
दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता पर आधारित प्रस्तुतियाँ देंगे।
दोपहर 2 बजे से मुख्य मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे —
मा. व्यास नारायण कश्यप जी (विधायक जांजगीर-चांपा)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे —
मा. बैजनाथ चन्द्राकर जी (पूर्व विधायक लोरमी, पंडरिया)
अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे —
मा. सियाराम कौशिक जी (पूर्व विधायक बिल्हा)
मा. विनोद चन्द्राकर जी (पूर्व विधायक महासमुंद)
मा. मोतीराम चन्द्रवंशी जी (पूर्व विधायक कवर्धा)
मा. प्रविण वर्मा जी (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, छ.ग. लोक सेवा आयोग)
मा. सुजित वर्मा जी (अध्यक्ष, नगर पालिका लोरमी)
मा. लेखनी चन्द्राकर जी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मुंगेली)
मा. भरत कश्यप जी (नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम बिलासपुर)
मा. ललिता संतोष कश्यप जी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर)
मा. प्रमोद नायक जी (पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर)
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे —
मा. चन्द्रभूषण वर्मा जी (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय सर्व कुर्मी महासभा)
मा. प्रदीप कौशिक जी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच)
मा. रमाकांत कश्यप जी (जिला अध्यक्ष, सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज)
समाज एकता और प्रेरणा का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सेवा भावना को सशक्त बनाना है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में संगठित करना ही इस जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य है।
समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति के नारों, झंडों और पटेल जी के चित्रों से सुसज्जित किया जा रहा है।
सर्व कुर्मी युवा मण्डल लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) ने समाज के सभी स्वजाती बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और लौह पुरुष के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।



