Agrawal Samaj Lalunga submitted a memorandum accusing Amit Baghel of making objectionable remarks against the society and national leaders.
रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा / अग्रवाल समाज लैलूंगा द्वारा बुधवार को थाना प्रभारी लैलूंगा को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अमित बघेल द्वारा समाज विशेष एवं राष्ट्र पुरुषों के विरुद्ध की गई गौरवहीन, भड़काऊ एवं मर्यादा-भंजक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की गई।
ज्ञापन में सभा ने कहा कि अमित बघेल ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से न केवल अग्रवाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, बल्कि राष्ट्र के महान पुरुषों के प्रति भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में आपसी वैमनस्य फैलने की संभावना है।
अग्रवाल सामाज ने थाना प्रभारी से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित बघेल के विरुद्ध उचित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज की एकता एवं राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने का दुस्साहस न करे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे,
जिनमें जिसमें समस्त अग्रवाल सभा शामिल थे। सभा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन स्तर पर आगे की रणनीति तयकर उग्रआंदोलन की जाएगी।




