Home Blog “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में दौड़ा कांकेर, देश की एकता, अखंडता और...

“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में दौड़ा कांकेर, देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश

0

Kanker ran in the “Run for Unity” program, spreading the message of unity, integrity and brotherhood of the country.

कांकेर, 31 अक्टूबर 2025/ देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज नरहरदेव स्कूल कांकेर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Ro.No - 13672/156

रन फॉर यूनिटी की यह दौड़ नरहरदेव खेल मैदान से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड स्थित डोम में संपन्न हुई। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी श्री आई. के. एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डवी, जिला खेल अधिकारी, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here