Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel was remembered at Saraswati Shishu Mandir School in Hirri.
मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र केग्राम हिर्री में भारत
के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल
की 150 वी जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यक्रम
आयोजित कर सरदार वल्लभ भाई के
छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये गये।
तथा देश हित देश भक्ति के रूप में
उनके कार्यों को याद किया गया।
गांव के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू
ने कहा भारत का लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता और
अखंडता का प्रतीक है। वे एक भारतीय महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
क़ानून के जानकार वकील, राजनेता थे।
जो भारत देश के पहले उप प्रधानमंत्री
और गृहमंत्री बने। इन्हें देश भक्ति राष्ट्र सेवा के लिये भारत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
ग्रामपंचायत हिर्री के सरपंच प्रतिनिधि
गुलाब साहू , शिक्षक रामेश्वर राठौर,
शिक्षक शिव कुमार श्रीवास, पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष हीरालाल साहू, प्रधानाचार्य चूड़ामणि पटेल,
आचार्य ओमशंकर शर्मा ने भी सरदार पटेल की जीवनी/ उनके देश के प्रति
सेवा के बारे में प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रमोद कैवर्त,
अश्वनी यादव, बिंदु यादव, स्वाती मरावी,
उषा पटेल ,कुमारी प्रिया पटेल, बड़ी संख्या में ग्राम वासी, स्कूली छात्र/ छात्राए उपस्थित थे।



