Chief Minister Vishnudev Sai has approved Rs 37 crore 9 lakh for the renovation of the Ib Diversion Scheme.
कुनकुरी क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात
रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी की ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए राज्य शासन ने 37 करोड़ 09 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
इस निर्णय से कुनकुरी क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। योजना पूर्ण होने पर 3,323 हेक्टेयर के विरुद्ध 1,453 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के जीर्णोद्धार से कृषि योग्य भूमि की सिंचाई क्षमता में व्यापक सुधार होगा। लंबे समय से किसान इस योजना की मरम्मत की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने पूरा कर दिया है।
कुनकुरी क्षेत्र के किसानों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईब व्यपवर्तन योजना के पुनर्जीवन से अब उनकी खेती और भी सशक्त होगी तथा उन्हें सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



