Home Blog राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर एकता वृक्षारोपण “एका मरम” कार्यक्रम...

राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर एकता वृक्षारोपण “एका मरम” कार्यक्रम का आयोजन

0

कांकेर पुलिस

गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत् आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “एका मरम” (एकता वृक्षारोपण) कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर परिसर में किया गया।

Ro.No - 13672/156

शहीदों की स्मृति में व शौर्य की मिट्टी में यह एकता वृक्ष रोपण कार्यक्रम “एका मरम” कार्यक्रम में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला (IPS) के मार्गदर्शन में पूर्व में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण एवं शहीद परिवार सम्मिलित हुए थे।

एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम के इसी अनुक्रम में दिनांक 31.10.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में माननीय श्री भोजराज नाग जी, सांसद कांकेर क्षेत्र, माननीय विधायक श्री आसाराम नेताम जी, विधानसभा क्षेत्र कांकेर,नगर पालिका परिषद कांकेर अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक जी, श्री महेश जैन जी, श्री दिनेश रजक जी एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण द्वारा तथा शहीद परिवार, पुलिस विभाग से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा वृक्षारोपण कर एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स) श्री गिरिजा शंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक श्री मैखलेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता धुर्वे, रक्षित निरिक्षक श्री गोविंद वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

“एका मरम” कार्यक्रम के तहत एकता वृक्ष रोपण करके राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने में सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
#Ekkamaram #Ekkamirana #EktaDiwas #RunForUnity #KankerPolice #NationalUnityDay #एका_मरम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here