मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के नवोदय विद्यालय मल्हार में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एम. के. श्रीवस्तव एवं उप प्राचार्य श्रीमती पी. आर. शंकरी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर दंत विशेषज्ञ डॉ. मोहन मिश्रा एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कश्यप के भव्य स्वागत से किया किया गया। तत्पश्चात विशेषज्ञों का परिचय विद्यार्थियों को दिया गया।
दिनांक 20/02/2024 के दिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक स्वस्थ्य शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान दंत विशेषज्ञ डॉ. मोहन मिश्रा, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कश्यप ने अपने सयोगियों के साथ विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण उपचार के साथ स्वस्थ्य एवं दवाई संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
इस स्वास्थ्य शिविर में कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के लगभग पांच सौ विद्यार्थियों को सेवाएं प्रदान की गई ।
प्राचार्य श्रीवास्तव तथा शंकरी ने डॉक्टरों की टीम को अमूल्य समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।



