Home Blog राजमहंतो का बैठक महंतबाडा बिलासपुर में सम्पन्न

राजमहंतो का बैठक महंतबाडा बिलासपुर में सम्पन्न

0

*छत्तीसगढ़ के राजमहंतो का बैठक 2 नवम्बर 2025को महंत बाड़ा बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। बैठक परम पूज्य गुरु घासीदास जी के पूजा गुरु बंदना के बाद शुरू हुआ। बैठक में सतलोकी राजमहंतो के द्वारा जगत गुरु गोसाई अगम दास जी के नेतृत्व में राजमहंत रतिरामकोशले मालगुजार केवटांडबरी राजमहंत अंजोरदास कोशले , राजमहंत नैन दास महिलांग गौ भक्त, राजमहंत जगतू राम सोनवानी एवं सहयोगी महंत गणों के कार्यों को याद किया गया। तत्कालीन समय में समाज को संचालित करने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के गठन वर्ष 1924- 25में किया गया था जिनके बैनर तले गुरू जनों जगत गुरु गोसाई अगम दास जी गुरु ममतामई मिनी माता के मार्गदर्शन में राजमहंत जनों द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए जैसे करमन डीह ढाबाडीह नागपुर से गौ माता के रक्षा करने बूचड़खाना बंद करवाया गया, सतनामी समाज को सम्मान पूर्वक जीवन जीने अधिकार ब्रिटेन सरकार सी पी बरार नागपुर से दिलवाए समाज में बच्चों को शिक्षा दिलाने हेतु अमीनपारा रायपुर, महंतबाडा बिलासपुर में छात्रावास/आश्रम की व्यवस्था समाज में उच्च वर्गों द्वारा दमनकारी नीति का विरोध उन महान विभूतियों द्वारा किया गया था उनके कार्यों को शताब्दी वर्ष अवसर पर नमन किया गया,साथ समाज के समसामयिक घटनाओं समस्याओं पर विचार किया गया। सर्व सम्मति से उनके याद में उनके कार्यों को सतनामी स्वाभिमान शताब्दी वर्ष यात्रा के रूप में पूरे प्रदेश में ले जाने चर्चा किया गया,इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने वरिष्ठ महंतोके मार्गदर्शन में किया जायेगा।बैठक में 15 जिलों से राजमहंत जिला महंत तहसील महंत भंडारी समाज सेवक ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। जिसमें मुख्य रूप से राजमहंत दसेराम खांडे, राजमहंत राजेश्वर भार्गव, राजमहंत राजनारायण निराला,राजमहत प्यारे लाल कोसरिया, राजमहंत सी आर टंडन, राजमहंत भुनेश्ववर पातरे, राजमहंत दिलीप ग्रीतलहरे, राजमहंत जे. पी . कोसले,राजमहंत लक्ष्मी लालकांत,राजमहंत भुलाऊं दास, राजमहंत मिश्रा गांधी बंजारे , राजमहंत सुंदरलाल सोनवानी,राजमहंत बी डी कौशले, राजमहंत मोहनलाल चेलक ,राजमहंत सुंदरसाय बंजारे, राजमहंत गन्नू राम कुर्रे, राजमहंत आशा राम कुर्रे, राजमहंत झुला राम कुर्रे महंत सुखी राम अनंत,जिला महंत टीकमसिंह , जिला महंत गज्जू राट्रे, जिला महंत,गोवर्धन जांगड़े , जिला महंत गंगाराम अनंत , धनसाय, भगवान सिंह, मुन्ना जांगड़े, मुन्ना कोशले, साहनी जांगड़े,, सुखदास डहरिया, मिनी राम पात्र, धनेश दिलावर,तिलक जोशी, संतलाल निराला के अलावा शक्ति, मालखरौद रायगढ़, सारंगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, कसडोल कवर्धा, मुंगेली, बिलासपुर, के सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवक ने भी उपस्थिति प्रदान कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजमहंत राजेश्वर भार्गव ने किया तथा राजमहंत दसेराम खांडे ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here