Home Blog ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर को

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर को

0

*498 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त*

उत्तर बस्तर कांकेर 03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आगामी 09 नवम्बर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 498 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर एवं शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here