Approval of Rs 15 lakh for construction of community hall in Nagar Panchayat Charama
उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवम्बर 2025/ विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नगर पंचायत चारामा अंतर्गत हल्बापारा चारामा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपए, सोनकरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 03 लाख रूपए, मुस्लिमपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपए तथा पेंशनर भवन चारामा में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार हेतु 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।



