Home छत्तीसगढ़ जिले के आश्रम-छात्रावासों में मनाया गया प्रदेश के मुखिया का जन्म दिन,...

जिले के आश्रम-छात्रावासों में मनाया गया प्रदेश के मुखिया का जन्म दिन, न्यौता भोज के आयोजन से बच्चों में उत्साह

0

 

एकलव्य विद्यालय में सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिन

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- आज 21 फरवरी का दिन जिले के विद्यार्थियों के लिए विशेष दिन रहा प्रदेश के मुखिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिले के शैक्षणिक संस्थान आश्रम-छात्रावासों में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योकि इसी दिन सभी आश्रम-छात्रावासों में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। बीजापुर के ज्ञानगुड़ी (एजुकेशन सिटी) स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने केक काटकर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। सीईओ ने बच्चों के संग बैठकर न्यौता भोजन का आनंद लिया, इस अवसर पर बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुऐ मुख्यमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर कौशल वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास केएस मशराम, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here