Home Blog नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता में मुंजालकांकेर दिनेश करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता में मुंजालकांकेर दिनेश करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

0

Munjalkanker Dinesh will represent Chhattisgarh in the National Volleyball Competition.

मिट्टी की महक से राष्ट्रीय मंच तक की नई उड़ान,

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के छोटे से गांव मुंजाकांकेर (विकासखंड उसुर) के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिनेश कुरसम ने मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई है। अब वे 69वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 17 नवम्बर 2025 तक मध्यप्रदेश के मांडरवारा में आयोजित की जाएगी।

दिनेश कुरसम, जो वर्तमान में एसएजीईएस हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर के छात्र हैं, बीते चार वर्षों से बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में रहकर वॉलीबॉल का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें एनआईएस वॉलीबॉल कोच भवानीचरण सामल मार्गदर्शन दे रहे हैं।

दिनेश ने इससे पहले भी लगातार दो बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया है। कोच भवानीचरण सामल के अनुसार, “दिनेश एक अनुशासित, मेहनती और तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ी है। उसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की पूरी क्षमता है।”उनकी इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर संबित मिश्रा, उप जिलाधिकारी एन.पी. गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सहायक खेल अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिनेश को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

छोटे से गांव मुंजाकांकेर का यह युवा खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराने जा रहा है जो पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here