Home Blog दो परिवार ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी ग्रामीणों ने...

दो परिवार ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी ग्रामीणों ने किया पगड़ी पहन कर स्वागत मुड़पार में

0

Two families left Christianity and returned to their original religion. Villagers welcomed them wearing turbans in Mudpar.

कांकेर। जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में धर्मांतरण के विरोध के चलते एक बार फिर घर वापसी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के दो धर्मांतरित व्यक्तियों ने अपने मूल सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत में आवेदन देकर समाज में पुनः शामिल होने का निवेदन किया था। इसके पश्चात शीतला मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका पुनः स्वागत किया गया। इस दौरान बाइबल को प्रतीकात्मक रूप से नदी में विसर्जित (ठंडा) किया गया और घर वापसी करने वालों का गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, धर्मांतरण के पश्चात इन परिवारों के साथ सामाजिक व्यवहार में दूरी बन गई थी। यहां तक कि मृत व्यक्तियों के दफन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रही थी, जिससे उन्हें गहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में जारी सामाजिक जागरूकता और आर्थिक नाकेबंदी के चलते अब लगातार परिवार अपनी आस्था की ओर लौट रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम सरपंच गंगाराम शोरी, सियाराम शोरी, ग्राम पटेल अमर सिंह कुमेटी, ग्राम समिति अध्यक्ष रामचंद मंडावी, उपसरपंच राजकुमार कश्यप, मोहन यादव, कमल ध्रुवा, श्याम सिंह कोडोपी, दशरथ मरकाम, राजेन्द्र मण्डावी, अनिल मंडावी, बीरेंद्र जैन, चैत नेताम, नंदकिशोर मंडावी, गोविन्द वट्टी, सोनाराम यादव, दिनेश यादव, अजीत मंडावी, राधेश्याम खिलाड़ी, बसंत मंडावी, उकेश नेताम, नील कुमार, प्यारे लाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here