Home Blog बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधायक नेताम ने किया शुभारंभ

बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधायक नेताम ने किया शुभारंभ

0

MLA Netam inaugurated the district level competition of Bastar Olympics.

14 नवम्बर तक विभिन्न खेलों में अपने हुनर दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 नवम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ शुभारंभ हुआ। उक्त प्रतियोगिता आज से 14 नवम्बर तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के सभी सातों विकासखण्ड के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकता है। यह अपनी प्रतिभा को ऊंचाई पर ले जाने का सशक्त माध्यम है।

नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के डोम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खेल प्रतिभाओं का आगे बढ़ाने का सदैव सार्थक और सकारात्मक प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बस्तर के युवक युवतियों में खेल प्रतिभाओं की कहीं कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन से उन्हें उपयुक्त प्लेटफॉर्म प्रदेश सरकार द्वारा मुहैय्या कराया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन करने की बात कही। इस अवसर पर अन्य मंचस्थ अतिथियों ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक श्री नेताम ने बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत् घोषणा की। साथ ही खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया। इसके पहले, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक प्रस्तुतिकरण दिया। अंत में विधायक एवं अन्य अतिथियों ने कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ विकासखण्ड की कबड्डी प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, नागरिक श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम अरूण वर्मा, खेल अधिकारी श्री संजय जैन सहित सभी विकाखण्ड से आए खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं कोच बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स-100 मी., 200 मी. और 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो 4ग100 मी. रिले रेस, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, कराते, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी की प्रतियोगिता आज से 14 नवम्बर तक होगी। इसमें जीत हासिल करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here