Suspected eye infection after surgery, Health Department investigating – Civil Surgeon Dr. Ratna Thakur
रायपुर रेफर किए गए 9 मरीज, सभी की हालत नियंत्रण में
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिला अस्पताल में मोतीबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं । सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 24 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल में कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया था। पहले सप्ताह में सभी मरीज सामान्य पाए गए, लेकिन दूसरे सप्ताह के फॉलो-अप में 9 मरीजों में इन्फेक्शन के लक्षण सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई में सभी संक्रमित मरीजों को रायपुर भेजा गया, जहां नेत्र विभाग की HOD डॉ. नीति मेकाहारा अस्पताल की निगरानी में उपचार जारी है। तीन मरीज बीजापुर में फॉलो-अप पर रखे गए हैं ताकि उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया —
> “सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है, और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतत निगरानी कर रही है।”
इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा —
> “भाजपा सरकार में घटिया दवाइयों की सप्लाई और कमीशनखोरी का खेल जारी है,
जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को जान देकर चुकाना पड़ रहा है।”
स्वास्थ्य विभाग ने घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है और संक्रमण के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।



