Home Blog मस्तूरी में रावत नृत्य महोत्सव कल *यदुवंशीयों की टोली करेंगे शिरकत

मस्तूरी में रावत नृत्य महोत्सव कल *यदुवंशीयों की टोली करेंगे शिरकत

0

Rawat Dance Festival in Masturi tomorrow, a group of Yaduvanshis will participate.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव समिति एवं यादव समाज मस्तूरी द्वारा रावत नृत्य महोत्सव का आयोजन कल 14 नवंबर को संध्या 6 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान मस्तूरी में किया गया है। महोत्सव के मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ.सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री शिवप्रताप साव पूर्व पार्षद, श्रीमती अरुणा सूर्या सभापति जिला पंचायत, श्रीमती सतकली बावरे सदस्य जिला पंचायत, दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत, विनोद सिंह ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती बिंझवार अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, नीतेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, देवेंद्र कृष्णन जनपद सदस्य मस्तूरी, किशोर राठौर अध्यक्ष व्यापारी संघ मस्तूरी, गजानंद राठौर विधायक प्रतिनिधि, नीरज यादव जिला युवा भाजपा नेता बिलासपुर शामिल होंगे। रावत नृत्य महोत्सव समिति के संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए समिति के सदस्यगण जोरशोर से जुटे हुए है और भाग लेने वाली समस्त टीमों के लिए आकर्षण पुरस्कार के साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने जिला भर के समस्त यादव बंधुओं सहित क्षेत्र वासियों को इस रावत नृत्य महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here