Home Blog पालनार निवासी रोनी हेमला का शव हैदराबाद में मिला, परिजनों ने जताई...

पालनार निवासी रोनी हेमला का शव हैदराबाद में मिला, परिजनों ने जताई कार्रवाई की मांग

0

The body of Palanar resident Rony Hemla was found in Hyderabad; family members demanded action.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पालनार निवासी और हैदराबाद में अंडा पोल्ट्री में काम करने वाली रोनी हेमला का शव पाँच दिन की लगातार खोजबीन के बाद शनिवार को हैदराबाद के जंगल क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला। रोनी पिछले पाँच दिनों से लापता थी, जिसकी रिपोर्ट उसके परिजनों तक पहुँचने के बाद खोज शुरू की गई थी।

Ro.No - 13672/156

परिजनों के अनुसार, तीन बहनों में से केवल रोनी ही दो महीने पहले बीजापुर आई थी, जबकि उसकी दो बहनें उसी दौरान हैदराबाद में काम पर थीं। रोनी एक सप्ताह बीजापुर में रुकने के बाद वापस हैदराबाद लौट गई थी। कुछ दिनों बाद उसके लापता होने की जानकारी मिली और आज उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला।

रोनी के भाई पानकु हेमला ने बताया कि घटना की जानकारी हैदराबाद पुलिस को दे दी गई है और प्रारंभिक जांच वहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनो बहनें फिलहाल हैदराबाद में हैं और पूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद बीजापुर लौटेंगी।

परिवार ने स्पष्ट किया है कि वे बीजापुर जिले के गंगालूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
घटना से पालनार क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here