Home Blog कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल बस्तर ओलंपिक में अधिकारियों ने बच्चों...

कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल बस्तर ओलंपिक में अधिकारियों ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन

0

Collector boosts athletes’ morale; officials share lunch with children at Bastar Olympics

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर एक भावनात्मक और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। यह क्षण खिलाड़ियों और अधिकारियों दोनों के लिए सुखद और रोमांच से भरा रहा।

Ro.No - 13672/156

दो दिवसीय जिला स्तरीय इस आयोजन में जिले के चारों ब्लॉकों के दूरस्थ अंचलों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजन से पूर्व ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए थे कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पेयजल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसी क्रम में कलेक्टर स्वयं खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और बच्चों के साथ भोजन कर न केवल व्यवस्था का जायज़ा लिया बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाया। अधिकारियों की इस आत्मीय पहल से खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। यह दृश्य बस्तर ओलंपिक के उन खास पलों में शामिल हो गया जो प्रतिभागियों के मन में लंबे समय तक यादगार रहेंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित जनप्रतिनिधि मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here