Home Blog बाल दिवस पर धोबनी स्कूल में बच्चों ने लगाया आनंद मेला, व्यंजनों...

बाल दिवस पर धोबनी स्कूल में बच्चों ने लगाया आनंद मेला, व्यंजनों का लिया स्वाद

0

On Children’s Day, children organised a joy fair at Dhobani School and tasted the delicacies.

धोबनी – 14 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिनमें छोले-भटूरे, पानी पूरी, फास्ट फूड सहित कई डिशें शामिल थीं। बच्चों द्वारा बनाए गए इन व्यंजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। व बच्चों को खेल खेलाया गया। खेल में स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरुष्कार दिया गया।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर राजीव लोचन साहू सरपंच, तोषण लाल साहू अध्यक्ष, शाला विकास समिति, सतीश साहू, रोहित कुमार साहू, जगमोहन लाल साहू, वीरेंद्र कुमार साहू तथा प्राचार्य सुनील कुमार प्रधान सहित विद्यालय स्टाप व गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की प्रशंसा की और उनकी मेहनत को सराहा।

आनंद मेला में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को विभिन्न व्यंजन डिश के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी बच्चों को धन्यवाद दिया और उन्हें बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here