Home Blog किशोरियों के सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट शोध के लिए रूबी मानिक को डॉक्टरेट...

किशोरियों के सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट शोध के लिए रूबी मानिक को डॉक्टरेट उपाधि

0

Doctorate to Ruby Manik for her outstanding research on empowerment of adolescent girls

रूबी मानिक को पीएचडी सम्मान—शोध यात्रा में बड़ा पड़ाव पूरा

Ro.No - 13672/156

रायपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कलिंगा विश्व विद्यालय में अयोजित गरिमामय चतुर्थ दीक्षांत समारोह मे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रामन डेका के करकमलों से शोधार्थियों को उपाधि वितरण किया गया जिसमें रूक्मणी विहार रायगढ़ निवासी रूबी मानिक को उनके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत किशोरियों के सशक्तिकरण का उनके सामाजिक आर्थिक स्तर के संदर्भ में अध्ययन विषयक शोध ग्रन्थ पर महामहिम के हाथों डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी। डॉ.रूबी मानिक ने अपना शोध कार्य डॉ .रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में सफलता पूर्वक पूर्ण किया। अपनी अध्ययन यात्रा के इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए डॉ. रूबी मानिक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता श्रीमती शांति एवं शिव दयाल मानिक को उनके शुभाशीष एवं सहयोग के लिए, जीवन साथी को उनके निरंतर समर्थन के लिए,गुरुजनों को उनके मार्गदर्शन के लिए, एवं
सभी मित्रों को देते हुए सभी का आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here