The Deputy District Election Officer visited and reviewed the ground reality of SIR.
डिजिटाइजेशन का कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 04 नवंबर से 04 दिसम्बर तक मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन कार्य की जमीनी हकीकत जानने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार कुर्रे ने शनिवार 15 नवंबर को कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड में एसआईआर गणना प्रपत्र के एकत्रीकरण तथा डिजिटाइजेशन कार्य की मतदान केंद्रवार समीक्षा की। इसके तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक निर्वाचन सुपरवाइजर तथा बीएलओ के द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा फील्ड कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।



