Home Blog सफलता की कहानी : धान बेचकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे...

सफलता की कहानी : धान बेचकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे किसान

0

Success Story: Farmers are meeting their needs by selling paddy

धनतेरस में खरीदी गई गाड़ी की किश्त का अग्रिम भुगतान करेंगे किसान श्री नंद कुमार
प्रदेश की साय सरकार का माना आभार

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 नवम्बर 2025/ प्रदेश सरकार द्वारा मेहनतकश किसानों को उनकी उपज के एक एक दाने की कीमत चुकाने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी 15 नवंबर से धान की खरीदी की जा रही है। यह किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिसके चलते वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। जिले के किसान भी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत उपार्जन केंद्रों में धान बेचकर उससे प्राप्त राशि से अपने सपनों को पंख दे रहे हैं।

नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम रामपुर जुनवानी निवासी 54 वर्षीय नंदकुमार सिन्हा भी ऐसे किसानों में हैं, जिन्होंने चवाड़ उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचा। किसान श्री सिन्हा ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ 82 डिसमिल कृषि भूमि है, जहाँ वे वर्षों से मेहनत और लगन के साथ खेती करते आ रहे हैं।

किसान श्री नन्द कुमार ने बताया कि उनके चार सदस्यीय परिवार में पत्नी गृहिणी है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा सब इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। परिवार की जिम्मेदारियों और खेती के खर्चों के बीच वे हर वर्ष बेहतर उत्पादन और बेहतर दाम की उम्मीद रखते हैं और प्रदेश की साय सरकार उनकी उम्मीद पर खरा उतर रही है।

पिछले साल की भांति इस बार भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान बिकने से उनके चेहरे पर संतुष्टि की मुस्कान तैर रही है। उन्होंने कहा- “अब धान बिक गया है, तो पिछले माह धनतेरस पर जो गाड़ी ली थी, उसकी अग्रिम किश्त का भुगतान हो जाएगा, वहीं कुछ राशि अपनी खेती में भी लगाऊँगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनतकश किसानों को उनके धान का बेहतर मूल्य अदा कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है और दुगने उत्साह के साथ उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दृढ़ हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आज उक्त केंद्र चवाड़ में 100 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई, जिसमें किसान श्री नंद कुमार को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here