Fierce encounter on Sukma-Andhra border, notorious Naxalite commander Hidma killed
छत्तीसगढ़@ अल्लूरी सीताराम (AP) छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर आंध्र प्रदेश ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर मदवी हिड़मा के मारे जाने की बड़ी पुष्टि सामने आ रही है। ऑपरेशन मारेडुमल्ली क्षेत्र में चलाया गया, जहाँ से 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
मारे गए नक्सली — पहचान की पुष्टि
1. मदवी हिड़मा, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM)
2. राजे उर्फ राजक्का, DVCM — (हिड़मा की पत्नी)
3. चेल्लुरी नरायण @ सुरेश, SZCM
4. टेक शंकर, तकनीकी विंग
5–6. दो अन्य नक्सलियों की पहचान जारी
कौन था हिड़मा? – देश का सबसे खूँख़ार माओवादी
उम्र 43 वर्ष, मूल निवासी: पूवर्ती, सुकमा
पद PLGA बटालियन-1 का प्रमुख
CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य
सिर पर ₹50 लाख का इनाम
26 से अधिक बड़े हमलों का मास्टरमाइंड
मुख्य हमले जिनमें हिड़मा शामिल रहा
2010 दंतेवाड़ा हमला — 76 CRPF जवान शहीद
2013 झीरम घाटी नरसंहार — शीर्ष नेताओं समेत 27 की मौत
2021 सुकमा–बीजापुर मुठभेड़ — 22 जवान शहीद
कई IED ब्लास्ट और एम्बुश की जिम्मेदारी
राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान
हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने की प्राथमिक पुष्टि है। तकनीकी आधार पर फाइनल कन्फर्मेशन जारी है। आंध्र प्रदेश पुलिस और CRPF ने संयुक्त कार्रवाई की। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत हमारा लक्ष्य। नक्सलियों से अपील—हथियार छोड़ें।
केंद्रीय गृह मंत्री का बयान
अंतिम अपडेट अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से की बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिड़मा के न्यूट्रलाइज होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों से बात की है। हिड़मा को 30 नवंबर 2025 से पहले खत्म करना सुरक्षा एजेंसियों का लक्ष्य था। यह ऑपरेशन सरकार के टॉप प्रायोरिटी मिशन में शामिल था।
केंद्र ने ऑपरेशन की सफलता को एक बड़े खतरे के अंत के रूप में देखा है।
हालांकि मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकता है ।



