Two handicapped people received crutches as an assistive device
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2025/ समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम हेतले ग्राम पंचायत कड़मे के सुरेश दर्रो एवं योगेश दर्रो को बैसाखी प्रदान किया गया। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांगों द्वारा बैसाखी प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में पैर से दिव्यांग होने के कारण अपनी दिनचर्या एवं चलने-फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सहायक उपकरण मिलने से दोनों आवेदकों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Ro.No - 13672/156



