Home Blog बजरंग दल ने किया हुतात्मा दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

बजरंग दल ने किया हुतात्मा दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

0

Bajrang Dal organised a one-day blood donation camp on Martyrs’ Day

कांकेर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला इकाई कांकेर एवं वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ द्वारा हुतात्मा दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन मॉडल कॉलेज कांकेर में मानस सेवा ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर के विशेष सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज, पीजी कॉलेज कांकेर के विशेष सहयोग रहा।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बजरंगदल के द्वारा हुतात्मा दिवस पर राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण भाव से सेवा देने वाले वीरों के याद में बजरंग दल जिला इकाई कांकेर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35 रक्तदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए रक्त दान किया।

यातायात जागरूकता के तहत रक्तदाता को हेलमेट, पानी बॉटल एवं आयोजक के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजक के रूप में मुख्य भूमिका विहिप जिला सहमंत्री नीलकंठ साहू एवं बजरंगदल जिला महाविद्यालय प्रमुख मयंक साहू ने निभाया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे शुभम कुमार नाग प्रांत संयोजक बजरंगदल छ.ग., विभाग मंत्री श्री अखिलेश चंद्रोल, विभाग सहमंत्री श्री भावेश आरदे, विभाग संयोजक श्री शैलेश कुंवरदाद्रा, जिला अध्यक्ष मोनू साहू, उपाध्यक्ष विपिन सोनकर, जिला मंत्री मुन्ना तिवारी, जिला सहमंत्री नीलकंठ साहू, धर्माचार्य प्रमुख पुरन माली, सत्संग प्रमुख महेश ठाकुर, विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप साहू, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका मोनिका रावटे, नगर संयोजिका कामाक्ष, सह संयोजिका दीपा शोरी, जिला महाविद्यालय प्रमुख मयंक साहू, बलोपासना प्रमुख भुवन सिन्हा एवं पीजी कालेज प्रिंसिपल चेतन राम पटेल जी, मॉडल कॉलेज इंचार्ज प्रिंसिपल विजय साहू एवं अन्य कार्यकर्ता एवं मेडिकल टीम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here