Home Blog दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का समागम रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय...

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का समागम रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर में

0

South Regional Inter-College Sports Competition held at Ramprasad Potai Agricultural College, Kanker

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 नवम्बर 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के नियामक अनुसार रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर में 26 से 29 नवम्बर तक दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर, लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद, कृषि अनुसंधान केन्द्र पखांजूर, महामाया कृषि अनुसंधान केन्द्र धमतरी तथा रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर से 228 खिलाड़ी अपने-अपने दलों के साथ भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन महाविद्यालय परिसर कांकेर में तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता- दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, तवाफेक, गोलाफेक एवं भालाफेक बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता नगर सैनिक परिसर खेल मैदान सिंगारभाट में आयोजित किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

कृषि महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के आतिथ्य में किया जाएगा। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर श्री आशाराम नेताम, अध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड श्री भरत मटियारा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर डॉ. रत्ना नशीने, अधिष्ठाता शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर डॉ. रघुनाथ नेताम, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद डॉ. नवनीत राणा, अध्यक्ष सह अधिष्ठाता रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर डॉ. एन.के. रस्तोगी, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. जीवन लाल सलाम, व्यायाम शिक्षक, प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here