Home Blog मछली पालन हेतु तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण दिया गया

मछली पालन हेतु तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण दिया गया

0

Technical upgradation training was given for fish farming.

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 नवम्बर 2025/ जिले के मत्स्य कृषकों को मछली पालन हेतु मछुआरों के लिए तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विकासखण्ड कांकेर, नरहरपुर, चारामा एवं भानुप्रतापपुर के लगभग 350 कृषकों को झींगा पालन, तिलापिया कल्चर तथा पंगेसियस पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में कृषकों को आदान सामाग्री अन्तर्गत महाजाल, ऑइस बॉक्स, झींगा बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here