Home Blog वीरांगना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वीरांगना दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

Awareness program organized on Veerangana Day

उत्तर बस्तर कांकेर 20 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार चारामा परियोजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्डरीपानी में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, मिनीमाता एवं रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती बेटियों के बारे में जानकारी दी तथा हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाएं सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सक्षम योजना, सायबर सुरक्षा, नोनी सुरक्षा योजना, पॉक्सो एक्ट 2012, बच्चों के अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here