Home Blog सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिलेगी...

सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

0

Disabled candidates who succeed in the civil services competitive examinations will receive incentives.

उत्तर बस्तर कांकेर 21 नवम्बर 2025/ समाज कल्याण विभाग द्वारा 40 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता से ग्रस्त दिव्यागजनों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत संघ व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि संघ व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर एकमुश्त राशि 20 हजार रूपए और मुख्य परीक्षा में चयन होने पर एकमुश्त 30 हजार रूपए तथा अंतिम रूप से चयनित होने पर उन्हें 50 हजार रूपए की एकमुश्त राशि का लाभ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में सफल होने वाले दिव्यांग प्रतिभागी प्रोत्साहन राशि प्राप्ति हेतु कार्यालय उपसंचालक, समाज विभाग कांकेर में आवेदन कर सकते हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here